विधानसभा चुनाव नही लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून :
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर यह कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
राज्य में फिर से भाजपा की सरकार लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं इसलिए उन्हें इस बार चुनाव नहीं लड़ाया जाए।
त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्तमान में देहरादून की डोईवाला विधानसभा से सीट से विधायक हैं।





