गढ़वाल के युवाओ की पहल, सांसद बलूनी की मुहिम से जुडकर युवाओ ने लिया गांव के लिए बड़ा फैसला

1 min read
Pahad Ki Chingari

*विशेष पहल – जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम केमशारी में ग्राम के युवाओं द्वारा गांव के विकास के लिए किया गया समिति का गठन है* -:

महत्वपूर्ण निर्णय – ग्राम के कुल देवी देवताओं का प्रार्थमिकता के आधार पर ग्रामवासियों द्वारा किया जाएगा निर्माण

आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 को आदरणीय श्री रमेश दत्त बेलवाल जी की अध्यक्षता में ग्राम केमसारी में विकास कार्यों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
गांव में सड़क निर्माण एवं मंदिर निर्माण के विषय में विचार विमर्श किया गया। सड़क निर्माण का कार्य शासन में गतिमान है।मंदिर निर्माण में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पहले मां भगवती का मन्दिर निर्माण किया जाएगा।

मन्दिर निर्माण के लिए एक समिति का गठन तथा बैंक में समिति का अकाउंट खोला जाएगा।
निम्न तीन लोगों के नाम से बैंक में अकाउंट खोलने पर सभी ने सहमति जताई।
1. श्री शिवेंद्र बेलवाल
2. श्री गुरु प्रसाद बेलवाल
3. श्री देवी प्रसाद बेलवाल
मंदिर निर्माण एवं ग्राम समिति का गठन सर्व सहमति से किया गया
अध्यक्ष: श्री देवेंद्र दत्त बेलवाल जी
उपाध्यक्ष: श्री गुरु प्रसाद बेलवाल जी
महामंत्री: श्री विपिन उनियाल जी
कोषाध्यक्ष: श्री रमेश दत्त बेलवाल जी
सह कोषाध्यक्ष: श्री जितेंद्र बेलवाल जी
सचिव: श्री मस्त राम बेलवाल जी
सह सचिव:श्री मूर्ति राम बेलवाल जी
सदस्य:
1. सुनील बेलवाल जी
2. श्री मति शैला देवी जी
3. श्री संदीप उनियाल जी
4.श्री गौरव डोभाल जी
5. श्री मनोहर बेलवाल जी
6. श्री शिवेंद्र बेलवाल जी
7. श्रीमति सम्पत्ति बेलवाल जी
8. श्री रोशन बेलवाल जी।
9. श्री विजय डोभाल जी

सदस्य श्री संदीप उनियाल द्वारा ग्राम से बाहर रह रहे युवाओं एवं परिवारजनों से अपना वोट अपने ग्राम में करवाने की अपील की गई।

*आपको बताते चले ‘अपना वोट अपने गांव’ की विशेष पहल वर्तमान सांसद श्री अनिल बलूनी जी द्वारा भी युवाओं से समय समय पर की जा रही है*

समिति एवं सदस्यों द्वारा समय समय पर बैठक आयोजित की जाएगी एवं समिति का निर्णय सभी को मान्य होगा।
इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि दीपावाली के अवसर पर गांव में पंचायती हरियाली डाली जाएगी तथा दीपावली का त्योहार सभी को इस बार गांव में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!