गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने राज्य में अतिवृष्टि के कारण हुई हानि एवं आपदा प्रबंधन का विवरण लिया सभी अपने संसदीय क्षेत्र के DM से, प्रतिदिन आपदा के आंकड़े उपलब्ध कराने को कहागढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने राज्य में अतिवृष्टि के कारण हुई हानि एवं आपदा प्रबंधन का विवरण लिया सभी अपने संसदीय क्षेत्र के DM से, प्रतिदिन आपदा के आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा

Pahad Ki Chingari

प्

गढ़वाल से लोक सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने आज अपनी लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ज़िलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर राज्य में अतिवृष्टि के कारण हुई हानि एवं आपदा प्रबंधन का विवरण लिया और प्रतिदिन आपदा के आंकड़े उपलब्ध कराने हेतु कहा ।

श्री बलूनी ने आज अपने लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज़िलों पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली , टिहरी एवं नैनीताल के जिला अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली ।

सांसद बलूनी ने जिलाधिकारियों से कहा था कि उन्हें निरंतर अतिवृष्टि के कारण हो रही है हानि एवं प्रशासनिक कार्रवाइयों से अवगत कराया जाए ।किन किन क्षेत्रों में सड़कें ,पुल ,संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं , पेयजल एवं विद्युत की लाइनें टूटी है, आवासीय भवन ,कृषि भूमि , पशुधन का कितना नुक़सान हुआ है और राहत बचाव कार्य किस तरह किया जा रहा है ।

आपदा एसआर जुड़े इन सारे विषयों पर प्रतिदिन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सांसद बलूनी ने अपेक्षा की । उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं की प्रशासन को त्वरित जानकारी प्राप्त करने का किस तरह का तंत्र कार्य करता है, इस पर भी सांसद हाल ने विस्तार से चर्चा की ।

श्री बलूनी ने इन सभी पहलुओं से उन्हें अवगत कराने हेतु कहा ताकि वह जन प्रतिनिधि होने के नाते इन घटनाओं से अवगत हो सकें । उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के समन्वय तथा घायलों के तात्कालिक उपचार और अस्पताल पहुँचाने की तैयारियों पर भी जिलाधिकारियों से चर्चा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!