तो हरक सिंह रावत की दाल कांग्रेस में भी नही गलती दिख रही : पढ़े पूरी खबर
1 min read

देहरादून :
हरक सिंह रावत को सरकार व संगठन से निष्कासित करने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे की डॉ हरक सिंह रावत जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता लेंगे
लेकिन ताजा प्रकरण से खुद हरक सिंह भी असहाय महसूस कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई कांग्रेसी हरक सिंह को पार्टी में वापिस नहीं चाहते
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि पार्टी को सभी चीजें ध्यान में रखकर की कोई निर्णय लेना चाहिए जन भावना का भी ध्यान रखना चाहिए और साथ-साथ 2016 की पूरे घटनाक्रम को भी ध्यान में रखना चाहिए
उन्होंने कहा कि आप केवल अपने को ही सही नहीं कह सकते हमारे कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से बड़े परिश्रम से कांग्रेस को इस स्थिति में पहुंचाया है कि आज कांग्रेस उत्तराखंड में सुनिश्चित जीत की कगार पर खड़ी दिखाई दे रही है
वही हरक सिंह रावत ने भी इस मामले में कहा कि भाजपा ने उनका दिल दुखाया है और वह कांग्रेस के लिए प्रचार प्रसार कर प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनाने में मदद करेंगे





