प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में आगामी रैलियां स्थगित,ये रहा कारण

1 min read
Pahad Ki Chingari

देहरादून : उत्तराखंड की बड़ी खबर सामने आ रही है यह खबर कांग्रेस से आ रही है। 9 जनवरी को अल्मोड़ा और श्रीनगर में होने वाले प्रियंका गांधी की रैली को स्थगित कर दिया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑल इंडियन कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रैली को स्थगित किया गया है।

गोदियाल का कहना है कि प्रियंका गांधी की रैली पर कोई कुुछ राजनीति करे उससे पहले ही रैली स्थगित कर दी गई है सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए और अपनी रैलियों को स्थगित करना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!