राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ , सीएम धामी भी रहे मौजूद

Pahad Ki Chingari

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह( से नि ) ने बुधवार को राजभवन में अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई |

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्री अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे |


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!