बड़ी खबर: IAS डॉ राघव लंगर ओर ज्योति यादव को मिला भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेट्री का स्तर

1 min read
Pahad Ki Chingari

उत्तराखंड कैडर के आई. ए. एस. अधिकारी डॉ . राघव लंगर और ज्योति यादव का चयन भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेट्री स्तर पर हुआ। माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली ACC कैबिनेट समिति द्वारा कल इस बावत आदेश निकाला गया। केवल 16 अधिकारियों को ही संयुक्त सचिव के तौर पर भारत सरकार द्वारा इंपैनल किया गया है, जिसमें उत्तराखंड के दो अधिकारियों का नाम सम्मिलित हुआ है। इसे राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि 2009 आईएएस बैच में कुल 120 अधिकारी हैं, लेकिन मात्र 16 अधिकारी ही जॉइंट सेक्रेटरी के पद हेतु पात्र पाए गए।

उत्तराखंड के दोनों अधिकारी वर्ष 2009 बैच के हैं। राघव लंगर रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सहित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,उच्च शिक्षा के अपर सचिव और नमामि गंगे परियोजना के कार्यक्रम निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। तेज तर्रार अधिकारी लंगर बतौर मंडल आयुक्त जम्मू (जम्मू कश्मीर), जिलाधिकारी पुलवामा एवं कठुआ के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

ज्योति यादव टिहरी जनपद में जिलाधिकारी पद पर सेवाएं दे चुकीं है और वर्ष 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वाणिज्य मंत्रालय में निदेशक पद पर कार्यरत हैं।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!