आयुक्त शैलेन्द्र नेगी की शानदार पहल स्वच्छ एवं सुरक्षित दीवाली के नारे के साथ शहरी आजीविका मिशन का संभाला मोर्चा! पढ़े पूरी खबर

Pahad Ki Chingari

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह त्रिवेणी सेना से जुड़ी हुई महिलाओं की आय वृद्धि करने तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण हेतु विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं।

दीपावली पर्व के दौरान नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्वच्छ एवं सुरक्षित दीपावली के साथ ही इको दीपावली मनाने के उद्देश्य से महिला समूहो के सहयोग से त्रिवेणी घाट ,कोयल घाटी, एम्स रोड, आईएसबीटी ,नटराज चौक, नगर निगम आदि में दीपावली मेलो आयोजन किया जा रहा है ।

इस मेले के दौरान स्वयं सहायता समूहो द्वारा तैयार की गई विभिन्न वस्तुओं एवं उत्पादो को बिक्री के लिए रखा गया है । इन उत्पादों में मुख्य रूप से मोमबत्ती, गोबर से बने हुए दिए , फूल माला, पहाड़ी खाद्य सामग्री, सजावटी वस्तुएं ,कागज की थैलियां ,कपड़े के थैले, अर्से, रोटना, मिठाई, अचार, जैम, जूस आदि प्रमुख है।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि त्रिवेणी सेना की महिलाओं द्वारा इस दीपावली मेले कार्यक्रम में बड़े उत्साह से भाग लिया जा रहा है और अपनी बनाई हुई वस्तुओं एवं उत्पादों को स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को कम दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दीपावली मेले में आने वाले लोगों में खुशी देखी गई और सभी स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों द्वारा नगर निगम की इस पहल का स्वागत भी किया गया है।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!