सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा वीरभद्र मंडल ने किया वृक्षारोपण

1 min read
Pahad Ki Chingari

ऋषिकेश :- सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा वीरभद्र मण्डल द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत वीरपुर खुर्द मे पौधारोपण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने आंवला नीम पीपल, जामुन, बादाम, आम, अमरूद आदि अनेक प्रकार के पौधों का किया रोपण। पौधारोपण कर प्रकृति को श्रृंगारित करने का दिया संदेश।
कार्यक्रम मे मुख्यतिथि रविंदर राणा ने सभी कार्यकर्ताओ को संकल्प दिलवाया गया उन्होने कहा कि हम केवल एक पौधा ही नही, बल्कि वर्ष भर में हम कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रूप से लगायेगे तथा वर्ष भर उन पौधों का संरक्षण भी करेंगे । ताकि भविष्य में उन पौधों से हमें फल के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन भी प्राप्त हो सके । पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं । जिससे वायु की गुणवत्ता में सुधार होता है हमारे आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा करना तथा उसे स्वच्छ बनाना भी हमारा कर्तव्य होता है। मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता और प्रकृति का मानव जीवन में अहम स्थान होता हैं, इसलिए हम ये संकल्प ले की हम हमेशा पौधे लगाते रहेंगे मंडल महामंत्री गौरव कैन्थोला ने कहा कि प्रकृति को सुंदर बनाएंगे व स्वच्छता बनाए रखेंगे। स्वच्छ वातावरण में ही एक स्वच्छ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।
उक्त कार्यक्रम में मौके पर जिलाध्यक्ष रविंदर राणा ने मौजूद लोगो को भाजपा की वह सभी से आग्रह किया कि वह भी अधिक से अधिक लोगों के बीच पहुंच कर सभी को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविंदर कश्यप ने मिष्ठान वितरण कर सभी का आभार प्रकट किया इस दौरान वीरभद्र मंदिर के महंत राज गिरी जी,पंकज जुगलान,प्रताप सिंह राणा, दिनेश बिष्ट,मुकेश कश्यप राहुल सचिन, कमला गौड़, माया देवी आदि उपस्थित थे ।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!