ब्रेकिंग न्यूज़ :-सांसद बलूनी सदन में बोले गढ़वाल के वीर सपूत दरबान सिंह नेगी जी के 110 साल पुराने सपने को मोदी जी ने किया साकार!

1 min read
Pahad Ki Chingari

गढ़वाल के वीर सपूत दरबान सिंह नेगी जी के 110 साल पुराने सपने को मोदी जी ने किया साकार!

मोदी जी ने रेल गाड़ी को किस्से कहानियों से निकाल कर उत्तराखंड के कोने-कोने तक हकीकत में पहुंचाया।

इसलिए तो कहते हैं, सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं!

उत्तराखंड के जन-जन की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार।

मोदी जी के 10 वर्ष का कार्यकाल, उपलब्धियों का कार्यकाल है। देश में ऐसे अनेक दुर्गम और जटिल भौगोलिक संरचना के क्षेत्र हैं, जहां रेल केवल किस्से, कहानियों और किवदंतियों में सुनाई देती थी। आज उत्तराखंड हो या पूर्वोत्तर के क्षेत्र सभी जगह रेल नेटवर्क बढ़ रहा है और सपने हकीकत में बदल रहे हैं।

प्रथम विश्व युद्ध के वीर सेनानी दरबान सिंह नेगी जी का स्मरण करता हूं, प्रथम विश्व युद्ध में गढ़वाल राइफल्स के इस वीर योद्धा को उनके अदम्य साहस के कारण विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया, जॉर्ज पंचम ने उन्हें युद्ध क्षेत्र में जाकर सम्मानित किया और उनकी इच्छा पूछी तो उन्होंने कहा कर्णप्रयाग तक रेल की पटरी बिछा दीजिए मेरे क्षेत्र का विकास हो जाएगा। इस रेल मार्ग का सर्वे भी हुआ। देश की आजादी के बाद इच्छा शक्ति की कमी के कारण यह प्रसंग एक वीरगाथा तक सीमित था, जिसे आदरणीय मोदी जी ने हकीकत में बदलने का भगीरथ प्रयास किया है। जल्द यह सपना पूरा होने जा रहा है।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!