नि महापौर अनिता ममगाईं ने की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात, जल्द करेंगे ऋषिकेश निगम क्षेत्र में वर्चुवल माध्यम से पथ प्रकाश का लोकार्पण

1 min read
Pahad Ki Chingari

जल्द तय होगी कार्यक्रम की तिथि, मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री उत्त्तराखण्ड से भी लेंगी समय – अनिता ममगाईं

ऋषिकेश : ऋषिकेश नगर निगम की नि. महापौर अनिता ममगाई ने की दिल्ली में मुलाकात पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पूरी से। जानकारी देते हुए अनिता ममगाईं ने बताया, की जल्द ही निगम क्षेत्र में पथ प्रकाश और नगर निगम को मिले वाहन जिनमें कूडा उठाने वाले 20 वाहनों समेत अन्य अन्य वाहन हैं उनका भी किया जायेगा. नि महापौर ने बताया, जल्द ही वे इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल से भी मिलकर समय लेकर आगे कार्यक्रम की तिथि घोषित होगी. आपको बता दें, बायपास रोड स्थित और आस्था पथ पर और अन्य जगहों पर ONGC CSR लाखों रुपये की मद से पथप्रकाश का काम चल रहा है. उसी का लोकार्पण होना है. इसके अलावा नगर निगम को कूड़ा उठाने वाले वाहन भी मिले हैं और साथ ही अन्य वाहन भी हैं उनका भी लोकार्पण होना है. अनीता ममगाईं ने कहा ऋषिकेश में विकास रुकने नहीं दिया जायेगा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!