सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी से उत्तराखण्ड के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा

आज भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की व उत्तराखंड के रामनगर(नैनीताल) के निकट धनगढ़ी पुल के संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेंट कर जनता को हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। यह बरसाती नाला मानसून में काफी विकराल रूप ले लेता है , जिससे कि जनता का आवागमन काफी दिनों तक बाधित हो जाता है, इस पल निर्माण में वन एवं पर्यावरणीय मानकों के कारण निरंतर पुल के निर्माण में विलंब होता रहा है, उपरोक्त विषय मे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अवगत करवाते हुवे आश्वस्त किया कि उपरोक्त पुल निर्माण की सभी वैधानिक अड़चने दूर हो चुकी है, एवं पुल के निर्माण के लिए निविदा भी विभाग द्वारा जारी हो गई है , उन्होंने सांसद बलूनी को आश्वस्त किया कि धनगढ़ी पुल का निर्माण अपेक्षित समय अवधि के भीतर कार्य पूरा हो जायेगा।।