भाजपा की जीत पर सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे भाजपाईयो ने मनाया जश्न

Pahad Ki Chingari

ऋषिकेश : राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत होने पर आईडीपीएल सिटी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर  व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने हर हर मोदी घर घर मोदी के जमकर नारे लगाये।

 रविवार को आईडीपीएल सिटी गेट मे भाजपा कार्यकर्त्ता वीरभद्र मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे एकत्रित हुए इस मौके पर राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव मे स्पष्ट जनादेश मिलने पर  भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि ये जीत भाजपा की जीत है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है  ।मौके पर ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई  ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आगामी लोकसभा के  लिए सेमीफाइनल माने जा रहे थे जिसने साबित कर दिया की मोदी लहर इन चुनाव में जबरदस्त रूप से कायम रही है ।उन्होंने कहा कि इन चुनावी नतीजों ने साबित कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदीजी के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।इस अवसर पर राहुल अग्रवाल गणेश रावत पुष्पा ध्यानी पंकज शर्मा मण्डल महामंत्री गौरव कैन्थोला प्रताप सिंह राणा रविंदर कश्यप निर्मला उनियाल, अनिल कुमार पुनीता भंडारी, रमेश सिंह रावत,शशि सेमल्टी, अनूप बडोनी, हेमलता चौहान, राज कोठारी प्रवेश राजपूत, अनिकेत गुप्ता, भूपेंद्र राणा, सदानंद यादव, सच्चिदानंद भट्ट, दिनेश रावत,पूनम डोभाल, मनोरमा, आदि मोजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!