डोईवाला विधानसभा से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खरीदा नामांकन पत्र

Pahad Ki Chingari

देहरादून :

प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को देहरादून की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए कुल 100 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। जिनमें चकराता के लिए 12, विकासनगर के लिए 11, सहसपुर के लिए 10, धर्मपुर के लिए 11, रायपुर के लिए 10, राजपुर रोड के लिए 11, देहरादून कैंट के लिए आठ, मसूरी के लिए सात, डोईवाला के लिए 14, ऋषिकेश के लिए छह नामांकन पत्र खरीदे गए।

डोईवाला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम जरूर चर्चाओं में रहा। बाद में प्रत्याशी के परिसर में पहुंचने पर भ्रम दूर हुआ कि यह पूर्व मुख्यमंत्री का नामराशि कोई दूसरा व्यक्ति है, जो कि अठूरवाला निवासी हैं। इसके अलावा डोईवाला से राज किशोर सिंह रावत ने उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजू मौर्य, उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल ने भी नामांकन पत्र खरीदा। ऋषिकेश सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजे नेगी नामांकन पत्र खरीदा है।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!