क्या बीच मंझदार में फंस गए है हरक सिंह ?

देहरादून :
उत्तराखंड भाजपा से निष्कासित होने के बाद आज तक हरक की कांग्रेस में वापसी नही हो पाई है, सूत्रों की माने तो हरीश रावत अभी भी हरक को माफी देने के मूड में नही है,
ऐसा लगता है कि अब हरक मंझदार में फंस गये है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में हरक अपनी बहू ओर अपने लिए टिकट का दबाव बना रहे थे, जिस कारण वो भाजपा कोर कमेटी के सदस्य होते हुवे भी बैठकों में नही जा रहे थे,
भाजपा सूत्रों की माने तो हरक भाजपा को बहलावे में रखकर चुपके से कांग्रेस में शामिल होने के चक्कर मे थे लेकिन भाजपा ने उनके इरादों की भनक लग गयी जब तक हरक अपने इरादों को फ़ंख लगाते भाजपा ने उन पर कार्यवाही कर डाली जिससे कांग्रेस में उनको अपनी इंट्री के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है ,
सूत्र बताते है कि अभी भी उनकी इंट्री पर संस्पेंस है , इससे लगता है कि हरक अब मंझदार में फंस गए है।