धारचूला के विधायक धामी सहित 80 पर मुकदमा दर्ज

Pahad Ki Chingari

पिथौरागढ़ : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर धारचूला से कांग्रेसी विधायक पर आयोग का चाबुक

विधायक हरीश धामी सहित 80 कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। जिले में आचार संहिता के उल्लंघन का यह तीसरा मामला है। बीते 13 जनवरी को विधायक हरीश धामी ने 22 गांवों के कार्यकर्ताओं के साथ मुनस्यारी में बैठक की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से जांच कराई।

शिकायत सही पाए जाने पर हरीश धामी सहित 80 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पूर्व जिला मुख्यालय में बैठक करने वाले डीडीहाट क्षेत्र के पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और थल क्षेत्र में सभा करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता, कोविङ गाइडलाइन उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!