हरक की करीबी सोनिया कॉंग्रेस में शामिल

Pahad Ki Chingari

सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा को झटके पे झटके दिए। बीजेपी के पूर्व विधायक मालचंद व उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके बाद गायिका सोनिया आनन्द रावत ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। सोनिया आनंद को हरक सिंह रावत का करीबी बताया जाता है कैसे हम भले ही हरक सिंह रावत का अभी तक यह तय ना हो कि वह कांग्रेसमें जाएंगे या नहीं लेकिन उनके करीबी कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं

सोनिया आनंद रावत व मंत्री हरक सिंह रावत के रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं। सोनिया आनन्द रावत का भाई रविन्द्र आनन्द आम आदमी पार्टी में देहरादून कैंट विधानसभा से दावेदार है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व प्रभारी देवेंद्र यादव ने सोनिया आनन्द रावत को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!