डॉ. राघव लंगर बने नेशनल मेडिकल कमीशन के सचिव, केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी।
1 min read

देहरादून : उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. राघव लंगर को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया गया। डॉ. लंगर वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।
कौन हैं डॉ. राघव लंगर ?
डॉ राघव लंगर 2009 बैच आईएस, उत्तराखंड कैडर के अधिकारी है।
शिक्षा – गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू से MBBS की पढ़ाई
पूर्व पद – रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सहित मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, उच्च शिक्षा के अपर सचिव और कार्यक्रम निदेशक नमामि गंगे परियोजना के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। तेज तर्रार अधिकारी लंगर बतौर जम्मू कश्मीर के आयुक्त रह चुके हैं साथ ही जम्मू कश्मीर के जनपद कटुआ ओर पुलवामा के जिलाधिकारी पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नेशनल मेडिकल कमीशन क्या है?
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) भारत में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नियंत्रित करने वाली शीर्ष संस्था है। यह 2020 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की जगह बनाई गई थी। NMC का कार्य देशभर के मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों का पंजीकरण और मूल्यांकन करना है।