पर्वतीय विकास समिति व नमामि गंगे सोसायटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण

आज अक्शी पर्वतीय विकास समिति एवं नमामि गंगे, सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान तथा सहयोग से दून पाम, वेद सिटी सोसाइटी,ॐ सिटी, पटेल नगर, वार्ड 73 क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के छायादार, फलदार वृक्ष रोपे गए, साथ ही गंगा की स्वच्छता एवं सोसाइटी क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम में नमामि गंगे विभाग द्वारा टी सल्ट एवं कपड़े के थैले वितरित किए गए, साथ ही सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट द्वारा 120 पेड़ उपलब्ध कराए गए।
उक्त कार्यक्रम में मा मुख्यमंत्री जी के चीफ कॉर्डिनेटर श्री इंद्रजीत सिंह, हरीश सिंह भंडारी जी कॉर्डिनेटर मा मुख्यमंत्री जी,अजय कृष्ण भट्टरा (एडवोकेट)
सलाहकार विधि मा मुख्यमंत्री,सचिव सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, अक्शी पर्वतीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री मति नैन उनियाल, पायल, सुप्रिया,पारुल डिंगरा, नमन,विजय बोरा,विनोद इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।





