सांसद बलूनी ने की मेदांता अस्पताल मे केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत से मुलाक़ात,

1 min read
Pahad Ki Chingari

*गढ़वाल लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने मेदांता अस्पताल दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रही केदरानाथ की विधायक श्रीमती शैलारानी रावत जी से मुलाकात की*

17 जून, सोमवार, नई दिल्ली। गढ़वाल से नवनिर्वाचित सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं केदारनाथ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शैलारानी रावत जी से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री बलूनी ने श्रीमती रावत से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उनके इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की। मुलाकात के पश्चात श्री बलूनी ने कहा कि भगवान बद्री-केदार की कृपा से वह जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगी। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!