यूनाइटेड नेशन फॉरेस्ट फोरम से जुड़े वन अधिकारियों ने राजाजी टाइगर रिजर्व चीला रेंज का किया दौरा

Pahad Ki Chingari

यूनाइटेड नेशन फॉरेस्ट फोरम से जुड़े हुए वन अधिकारियों ने राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज का दौरा किया। लगभग 30 देश से जुड़े वन अधिकारियो का डेलीगेट्स इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। सुबह देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से इन अधिकारियों का दल राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में पहुंचा। चीला रेंज में सभी ने राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा लगाई गई वन्यजीवों से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और इको विकास समितियो द्वारा निर्मित उत्पादों के संबंध में भी जानकारियां ली।
पार्क के अधिकारियों ने उन्हें पार्क से संबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाकर यहां यहां की विशेषताओं और जानवरों के संरक्षण के लिए किया जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!