बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड काँग्रेस ने किया अपने प्रत्याशियों में फेरबदल , पढ़े पूरी खबर

Pahad Ki Chingari

देहरादून :

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद लगातार हंगामा बरपा हुआ था। कांग्रेस की दूसरी सूची में लालकुआं से संध्या डालाकोटी कालाढूंगी से डॉ महेंद्र पाल और रामनगर से पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रत्याशी बनाया गया था। जिसके बाद इन तीनों सीटों पर घमासान मचा हुआ था। बुधवार को देहरादून के एक निजी होटल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बीच में एक गोपनीय बैठक हुई। जिसके बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है।

कांग्रेस ने अब तीनों सीटों के प्रत्याशी बदल दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और रामनगर के बजाय लालकुआं से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कालाढूंगी से महेश शर्मा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। रामनगर से पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत सल्ट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!