चौबट्टाखाल हरक तो डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट भर सकते है दम

देहरादून :
पूर्व काबीना मंत्री हरक सिंह रावत चौबट्टाखाल तो वही पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट डोईवाला से भर सकते है चुनावी दम जी हाँ प्रबल सूत्रों से जानकारी मिली है कि जैसे कि ये कयास लगाए जा रहे थे कि चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज के विरुद्ध काँग्रेस हरक सिंह पर दांव खेल सकती है तो वही डोईवाला सीट पर टिकट वितरण के बाद से ही मचे बवाल को थामने के लिए काँग्रेस पूर्व मंत्री और कांठी नेता हीरा सिंह बिष्ट पर दांव खेल सकती है हालांकि डोईवाला और रायपुर में काँग्रेस अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है ।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आज जारी होने वाली काँग्रेस की सूची में यह परिवर्तन संभव है क्योंकि हीरा सिंह बिष्ट लंबे समय से डोईवाला विधानसभा में मेहनत कर रहे थे और वो भी डोईवाला चुनाव लड़ने के इच्छुक बताये जा रहे है ।





