खास खबर Archives - Pahad ki chingari

जल संवर्धन एवं संरक्षण सहित सांस्कृतिक – ऐतिहासिक धरोहरों एवं समाज सुधार हेतु कार्य कर रही संस्थाओं एवं संगठनों को प्रोत्साहित किया जाएगा: जिलाधिकारी
डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य एवं सर्वेक्षण कर रहे सामाजिक संगठन, स्वयं सहायता समूह को  प्रशासन से जोड़कर शुरू की नई पहल

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे संगठन एवं समूहों के अनुभवों का लाभ जन सामान्य की भलाई  में किया जाएगा: डीएम

सामाजिक संगठनों, समूहों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इनको क्षेत्र की भोगौलिक, सामाजिक स्थिति के ज्ञान के साथ ही इनका स्थानीय लोगों से सीधा जुड़ाव होता है।

देहरादून-

दिनांक 22 सितंबर 2024 :

जिलाधिकारी  सविन बंसल ने आज प्रातः 6 बजे जिलाधिकारी आवास से पहाड़ी पेडलर्स के साइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल “पहाड़ी पेडलर्स” के युवा सगठन के द्वारा देहरादून के समीपवर्ती क्षेत्रों में उपेक्षित जल श्रोतों का सर्वेक्षण तथा चिन्हीकरण अपनी रिर्पोट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करेगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून में “पहाड़ी पेडलर्स” के युवा सगठन के द्वारा देहरादून के समीपवर्ती क्षेत्रों में ऐसे जल श्रोतों जो कि सूख चुके हैं या सूखने की कगार पर हैं, का सर्वेक्षण कर चिन्हीकरण करें, उनके द्वारा की गई शोध और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें तकनीकी सहायता के साथ ही फंडिंग की हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

जिलाधिकारी ने कहा कि जल संवर्धन एवं संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहर, तथा समाज सुधार हेतु कार्य कर रही संस्थाओं एवं संगठनों को  प्रोत्साहित किया जाएगा तथा उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि  सामाजिक संगठनों, समूहों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इनको क्षेत्र की भोगौलिक, सामाजिक स्थिति के ज्ञान के साथ ही इनका स्थानीय लोगों से सीधा जुड़ाव होता है।

पहाड़ी पेडलर्स पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मश्री कल्याण सिंह रावत” मैती ” के निर्देशन में दून घाटी मे स्थित जलश्रोतो का सर्वेक्षण तथा चिन्हीकरण कर रहा है। सर्वेक्षण में प्राकृतिक जलस्रोतों के मूल स्वरूप को संरक्षित करते हुए उन स्थानों पर संबंधित स्थल के प्राकृतिक,सांस्कृतिक एवम ऐतिहासिक महत्व के सूचनापट स्थापित किए जाने का दृष्टिकोण है।

इसी क्रम में रविवार को

युवा दल इसके बाद नियमित रूप से  प्रत्येक रविवार को इस साइकिल यात्रा का आयोजन करेंगे और एक समय सीमा के अंतर्गत सर्वेक्षण रिपोर्ट तथा सुझाव जिलाधिकारी को सौंपेंगे।

पहाड़ी पेडलर्स ने इस विषय में पद्मश्री कल्याण सिंह मैती जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंट की है। केसर वाला धारा रायपुर में प्राकृतिक धारे / नौले की सफाई की सफाई कर जल के संरक्षण के हेतु जनमानस को जागरूक करते हुए साइकिल रैली का समापन किया गया।

इस अवसर पर पहाड़ी पेडलर्स पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मश्री कल्याण सिंह रावत” मैती ”  समाजसेवी अनूप नौटियाल , महेश पैन्यूली,पहाड़ी पैडलर्स, मैती संस्था, अक्शी पर्वतीय विकास समिति इत्यादि सहित 60 व्यक्तियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला प्रशासन से निदेशक ग्राम में विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि अभि जल संस्थान आशीष कठैत आदि उपस्थित रहे।

—0—

The post जल संवर्धन एवं संरक्षण सहित सांस्कृतिक – ऐतिहासिक धरोहरों एवं समाज सुधार हेतु कार्य कर रही संस्थाओं एवं संगठनों को  प्रोत्साहित किया जाएगा: जिलाधिकारी appeared first on Pahad ki chingari.

दून मे शराब के ठेके संचालको मे हड़कंप, जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया देर रात शराब ठेको का औचक निरीक्षण
दून मे शराब के ठेके संचालको मे मचा हड़कंप,

जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया देर रात शराब ठेको का औचक निरीक्षण

पायी कई खामिया शराब संचालको को दिए अल्टीमेटम दिए आवश्यक दिशा निर्देश

The post दून मे शराब के ठेके संचालको मे हड़कंप, जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया देर रात शराब ठेको का औचक निरीक्षण appeared first on Pahad ki chingari.

हमारी राज्य सरकार, केंद्र सरकार और हम सब लोग मिलकर चार धाम यात्रा को और भव्य बनाएंगे : बलूनी
*हमारी राज्य सरकार, केंद्र सरकार और हम सब लोग मिलकर चार धाम यात्रा को और भव्य बनाएंगे*

*गढ़वाल लोक सभा में जिन सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है, उन सभी सड़कों को बनवाया जाएगा*

*गर्मी आने से पहले क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा*

गढ़वाल लोकसभा को पूरे देश में आदर्श लोकसभा के रूप में जाना जाएगा

*केदार घाटी की सभी समस्याओं का समाधान होगा*

*आने वाला समय केदारनाथ विधानसभा सहित पूरे जिला और गढ़वाल लोकसभा के लिए स्वर्णिम काल होगा*

रुद्रप्रयाग एवं केदारनाथ (गढ़वाल): 10 सितंबर, मंगलवार। गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने अपने दो दिवसीय लोक सभा प्रवास के दूसरे दिन आज रुद्रप्रयाग, उखीमठ एवं देवप्रयाग में कई कार्यक्रमों में भाग लिया एवं जनता की समस्याओं का समाधान किया। गढ़वाल सांसद ने पौड़ी के बाद उखीमठ ब्लाक सभागार में भी विकास, समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) की समीक्षा बैठक में भाग लिया और जनता की कई समस्याओं का त्वरित समाधान किया। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत उखीमठ के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही, बलूनी केदारनाथ से भाजपा की विधायक रहीं स्वर्गीया श्रीमती शैला रानी रावत जी के आवास भी गए। उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके परिजनों से मुलाक़ात की। उन्होंने योगीमठ में भी लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

गढ़वाल सांसद ने आज उखीमठ में विकास, समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग सभी विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बलूनी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में विकास का रथ प्रमाणिकता के साथ गतिमान है। गढ़वाल के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है।

अनिल बलूनी ने कहा कि जिन निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है और जिन सड़कों का निर्माण होना है, उन सभी सड़कों को बनवाया जाएगा। केदार घाटी में जितने भी सड़कें हैं, उसे भी बनवाया जाएगा। जिन जगहों पर पानी की समस्या है, उन जगहों पर पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। पानी की समस्या जितनी जगहों पर हो रही है, उन जगहों की मैपिंग की जा रही है। गर्मी आने से पहले सुनिश्चित करेंगे कि सभी जगहों पर पानी मिले। यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई बिना पानी के नहीं रहे। पानी की समस्या दूर करने के लिए कल मैंने जिला के अधिकारियों से भी बात की है और आज भी बातचीत करूंगा।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा को हम ऐसी लोकसभा बनाएंगे कि यह पूरे देश में आदर्श लोकसभा के रूप में जाना जाएगा। केदार घाटी में एक-एक करके सभी काम पूरा करेंगे। चार धाम की यात्रा को और बेहतर स्वरूप देकर भव्य बनाएंगे। हम लोग यहां के रहने वाले हैं और हमलोगों की रोजी-रोटी, आजीविका से लेकर सबकुछ इस यात्रा से जुड़ा है। हमारी राज्य सरकार, केंद्र सरकार और हम सब लोग मिलकर चार धाम यात्रा को और भव्य बनाएंगे। इस पूरी व्यवस्था को रोजगार के साथ जोड़ेंगे और सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। आने वाला समय केदारनाथ विधानसभा सहित पूरे जिला और गढ़वाल लोकसभा के लिए स्वर्णिम काल होगा। आप लोगों से कहेंगे कि क्षेत्र की जो भी समस्या हैं, यहां मंचासीन नेताओं से बताइए, हमलोग उस समस्या का निवारण करेंगे।

इसके पश्चात गढ़वाल सांसद भाजपा की वरिष्ठ नेता और केदारनाथ से विधायक रहीं  स्वर्गीया श्रीमती शैला रानी रावत जी के आवास अगस्त मुनि, रुद्रप्रयाग गए और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गढ़वाल सांसद ने वहां उनके परिजनों से भेंट की और कहा कि लोकप्रिय, जुझारू और संघर्षशील नेत्री के रूप में स्वर्गीया श्रीमती शैला रानी रावत जी ने रुद्रप्रयाग जिले और केदारनाथ विधानसभा की बहुत सेवा की। जनता से निरंतर जुड़ाव रखने वाली शैला दीदी के कार्य और विचार सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

गढ़वाल भाजपा सांसद ने आज केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत उखीमठ के नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यालय स्थानीय जनता की सेवा के लिए समर्पित रहने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने यह सुनिश्चित भी करेगा और उखीमठ नगर पंचायत के विकास में अहम भूमिका भी निभाएगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि मेरे पांच साल का कार्यकाल जब पूरा होगा और मोदी जी की सरकार का यह कार्यकाल पूरा होगा, तब आप लोग गर्व के साथ जनता के पास जाएंगे। आप लोग जब वोट मांगने जाएंगें, तब जनता कहेगी कि आपके प्रतिनिधि ने बहुत अच्छा काम किया है। भाजपा सांसद ने योगी मठ में भी सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

The post हमारी राज्य सरकार, केंद्र सरकार और हम सब लोग मिलकर चार धाम यात्रा को और भव्य बनाएंगे : बलूनी appeared first on Pahad ki chingari.

उत्तराखंड : डीएम सबिन बंसल के सख्त निर्देश मुझे मेरे जिले मे एक भी बच्चा भीख मांगते नहीं दिखना चाहिए
देहरादून: देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में

ऋषिपर्णा सभागार में देर सांय भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करते बच्चों को रेस्क्यू कर मुख्य धारा, शिक्षा के सार्वागीण विकास से जोड़े। वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करते बच्चों को रेस्क्यू करें।

जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित कि भिक्षावृति करते तथा सड़क पर घुमतु बच्चों को रेस्क्यू करने हेतु वाहन का प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। यह वाहन शहर में घूमकर बच्चों को रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी में लाएंगे। जल्द ही जनपद में दो पैट्रोलिंग वाहन का शुभारंभा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण

1. “भिक्षा नही, शिक्षा है जरूरी” जिलाधिकारी देहरादून।

2.सीडब्लूसी, आश्रय ट्रस्ट एवं अन्य समाजसेवी संगठनों ने जिलाधिकारी पहल को सराहनीय कदम बताया।

3.बच्चों को इन्टेंसिव केयर सेन्टर में विधिवत् प्रवेश दिलाते हुए, पाश्चात्य स्कूलों की भांति अनुकूल महौल में शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।

4.24 घंटे पैट्रोलिंग 2 वाहनों के माध्यम से रेस्क्यू अभियान चलाकर भिक्षावृत्ति की साईकिलिंग को तोड़ेगें।

5.भिक्षावृति पर रोकने हेतु मोबाइल यूनिट बढाई जाएं।

6.जिला प्रोबेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए 6 मोबाईल एजुकेशन वाहन उपलब्ध कराई जाएगी।

7.अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु, 12 होमगार्ड/पीआरडी की तैनाती जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ करने के निर्देश।

जिलाधिकारी ने भिक्षावृति पर रोक हेतु मोबाइल यूनिट बढ़ाने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि इन्टेंशिप केयर सेंटर का प्रस्ताव बनाए, उक्त सेंटर में बच्चों के लिए इस प्रकार से शैक्षिण वातावरण तैयार करेगे, जिससे बच्चे उक्त परिवेश के प्रति आकर्षित हो सकें जिससे बच्चों का खिचाव स्कूल एवं अन्य क्रियाक्लाप के प्रति हो।

इस दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु उपस्थित सीडब्लूसी के पदाधिकारी, आसरा ट्रस्ट, सपर्मण सोसायटी, सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रम विभाग, बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, पुलिस आदि सम्बन्धित विभाग द्वारा सहमति जाहिर करते हुए सराहनीय पहल बताया गया।

The post उत्तराखंड : डीएम सबिन बंसल के सख्त निर्देश मुझे मेरे जिले मे एक भी बच्चा भीख मांगते नहीं दिखना चाहिए appeared first on Pahad ki chingari.

पर्वतीय विकास समिति व नमामि गंगे सोसायटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण
आज अक्शी पर्वतीय विकास समिति एवं नमामि गंगे, सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान तथा सहयोग से  दून पाम, वेद सिटी सोसाइटी,ॐ सिटी, पटेल नगर, वार्ड 73 क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  सोसाइटी क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के छायादार, फलदार वृक्ष रोपे गए, साथ ही गंगा की स्वच्छता एवं सोसाइटी क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम में नमामि गंगे विभाग द्वारा टी सल्ट एवं कपड़े के थैले वितरित किए गए, साथ ही सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट द्वारा 120 पेड़ उपलब्ध कराए गए।

उक्त कार्यक्रम में मा मुख्यमंत्री जी के चीफ कॉर्डिनेटर श्री इंद्रजीत सिंह, हरीश सिंह भंडारी जी कॉर्डिनेटर मा मुख्यमंत्री जी,अजय कृष्ण भट्टरा (एडवोकेट)

सलाहकार विधि मा मुख्यमंत्री,सचिव सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, अक्शी पर्वतीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री मति नैन उनियाल, पायल, सुप्रिया,पारुल डिंगरा, नमन,विजय बोरा,विनोद इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

The post पर्वतीय विकास समिति व नमामि गंगे सोसायटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण appeared first on Pahad ki chingari.

बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड : एक और भाजपा विधायक ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
देहरादून : भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा को पत्र लिखकर बताया कि उनका साजिश के तहत टिकट काटा गया है जबकि उन्होंने 2012 और 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक बनकर दिखाया

पढ़े पत्र :

The post बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड : एक और भाजपा विधायक ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा appeared first on Pahad ki chingari.

भारत ने अफगान आवेदकों के लिए वीजा की नई श्रेणी पेश की
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में मौजूदा गंभीर स्थिति को देखते हुए, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को भारत आने के इच्छुक अफगानों के आवेदनों को तेजी से ट्रैक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई श्रेणी की घोषणा की। मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “एमएचए अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर वीजा प्रावधानों की समीक्षा कर रहा है। भारत में प्रवेश के लिए वीजा आवेदनों को फास्ट ट्रैक करने के लिए ‘ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा’ नामक इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई श्रेणी शुरू की गई है।”

वीजा की इस श्रेणी के तहत अफगानों के आवेदनों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी ताकि वे जल्द से जल्द भारत आ सकें।

इस बीच युद्धग्रस्त देश में बिगड़ते हालात की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार ने भारतीय राजदूत और बाकी कर्मचारियों को वापस लौटने को कहा है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि रविवार भारत अफगानिस्तान में स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

जयशंकर ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, “काबुल में स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। भारत लौटने की इच्छा रखने वालों की चिंता को समझते हैं। हवाईअड्डा संचालन मुख्य चुनौती है। इस संबंध में भागीदारों के साथ चर्चा की गई है।”

उन्होंने यह भी बताया कि स्थिति की लगातार निगरानी के लिए विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान प्रकोष्ठ बनाया गया है।

The post भारत ने अफगान आवेदकों के लिए वीजा की नई श्रेणी पेश की appeared first on Pahad ki chingari.

नेहा कक्कड़, यासिर देसाई का गाना ‘दिल को करार आया’ यूट्यूब पर 10 करोड़ बार देखा गया
मुंबई। गायिका नेहा कक्कड़ और यासिर देसाई के गाने ‘दिल को करार आया’ ने रिलीज के एक साल के भीतर यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज को छू लिया है। रजत नागपाल द्वारा रचित इस ट्रैक में नेहा शर्मा और सिद्धार्थ शुक्ला हैं।

इसे मिले विचारों से उत्साहित, नेहा कक्कड़ ने कहा कि ‘दिल को कर आया’ मेरे द्वारा गाए गए सबसे खास गीतों में से एक है। मुझसे इस गीत को गाने के लिए बहुत बार अनुरोध किया जाता है। इस अद्भुत गीत के लिए देसी म्यूजिक फैक्ट्री को बधाई।

गायक यासिर देसाई ने कहा कि यह एक ऐसा गीत है जो भावनाओं से भरा है और नेहा के साथ इसे गाना अद्भुत था। मुझे बहुत खुशी है कि यह दुनिया भर में इतने सारे लोगों तक पहुंच गया है। इस तरह के स्वतंत्र संगीत के उत्थान के लिए देसी म्यूजिक फैक्ट्री बहुत बड़ा सहारा है।

‘दिल को कर आया’ अंशुल गर्ग के म्यूजिक लेबल देसी म्यूजिक फैक्ट्री के तहत रिलीज हुआ था।

The post नेहा कक्कड़, यासिर देसाई का गाना ‘दिल को करार आया’ यूट्यूब पर 10 करोड़ बार देखा गया appeared first on Pahad ki chingari.

भारत के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के समकक्षों को पछाड़ा, लॉर्डस पर जीत
लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जब आर अश्विन के बिना अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की, तो कई क्रिकेट विशेषज्ञ विश्व क्रिकेट के प्रमुख ऑफ स्पिनर की अनदेखी करने पर हैरान रह गए। आखिरकार, इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि भारत की तेज चौकड़ी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अनुभवी इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज ने सोमवार को पांचवें और अंतिम दिन भारत को जीत दिलाई, जिसमें सभी इंग्लिश 20 विकेट साझा किए। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने ऑन एयर कहा, “भारत ने अच्छी गेंदबाजी की और मौके बनाए।”

अधिक उल्लेखनीय रूप से, भारत के तेज गेंदबाजों ने अपने पिछवाड़े में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया।

यहां तक कि ट्रेंट ब्रिज में पहले टेस्ट में, सभी 20 अंग्रेजी विकेटों पर तेज गेंदबाजों ने दावा किया था, कुछ ऐसा जो आमतौर पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण से जुड़ा नहीं है।

1989/90 के पाकिस्तान दौरे के बाद यह दूसरा मौका है जब भारतीय स्पिनरों ने लगातार दो टेस्ट मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया।

हाल के दिनों में भारतीय तेज गेंदबाजी की गुणवत्ता ऐसी रही है कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी, जब रवींद्र जडेजा को मुश्किल से आजमाया गया, क्योंकि अंग्रेजी बल्लेबाज किनारों को ढूंढते रहे।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

बुमराह का आखिरी ओवर भारतीय गेंदबाजों के मानसिक रूप से सतर्क रहने का एक उदाहरण था। यहां तक कि जब ओली रॉबिन्सन और जोस बटलर प्रतिरोध कर रहे थे, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बल्लेबाज को आउट करने के लिए अपने सीमित ओवरों के कौशल का इस्तेमाल किया। उन्होंने इंग्लैंड के नंबर 9, एलबीडब्ल्यू रॉबिन्सन को फंसाने के लिए एक बाउंसर, यॉर्कर और फिर धीमी गेंद फेंकी।

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ऑन एयर कहा, “बुमराह का टी20 कौशल सामने आ रहा है। बाउंसर, यॉर्कर और उसके बाद धीमी गेंद है।”

इंग्लैंड के गेंदबाज, जिन्होंने टेस्ट के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह द्वारा जेम्स एंडरसन पर शॉर्ट-बॉल हमले का बदला लेने के लिए भावनाओं के साथ और अधिक गेंदबाजी की, उनके दिमाग में साजिश खो गई थी क्योंकि उन्होंने पहले सत्र में रन लीक किए थे। पांचवें दिन एक मैदान के खिलाफ जो रनों को रोकने के लिए अधिक था।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने आक्रमण करने की बजाय मैदान का विस्तार किया और आसान रनों की अनुमति दी।

दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाज निशाने पर थे क्योंकि उनके कप्तान विराट कोहली ने विकेटों की तलाश में सही फील्ड प्लेसमेंट और करीबी फील्डमैन के साथ विपक्ष पर दबाव बनाए रखा।

The post भारत के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के समकक्षों को पछाड़ा, लॉर्डस पर जीत appeared first on Pahad ki chingari.

कोविड-19 के टीके जारी करने के लिए 1 और लैब को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान को मजबूत करने और तेज करने के लिए बैच परीक्षण और कोविड के टीके जारी करने के लिए एक और प्रयोगशाला को मंजूरी दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी (एनआईएबी), हैदराबाद को कोविड-19 टीकों के परीक्षण और लॉट रिलीज के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) के रूप में मंजूरी दी और अधिकृत किया।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने एनआईएबी को सीडीएल के रूप में अधिसूचित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को एक मसौदा अधिसूचना प्रस्तुत की थी।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण वितरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए 11 नवंबर, 2020 को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। मंत्रालयों और विभागों जैसे जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) को स्वास्थ्य मंत्रालय को यह बताने के लिए कहा गया कि क्या उनकी किसी प्रयोगशाला को सीडीएल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए परिवर्तित किया जा सकता है।

उचित विचार-विमर्श के बाद डीबीटी ने इस उद्देश्य के लिए दो प्रयोगशालाओं- एनआईएबी और नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंसेज, पुणे का प्रस्ताव रखा। इन दोनों प्रयोगशालाओं के उन्नयन के लिए प्राइम मिनिस्टर केयर्स ट्रस्ट से फंड की व्यवस्था की गई है।

The post कोविड-19 के टीके जारी करने के लिए 1 और लैब को मिली मंजूरी appeared first on Pahad ki chingari.